Uncategorized

तिरंगे की रोशनी से जगमगाया मानमंदिरऔर सतखंडा महल-शशिकांत राठौर

ग्वालियर.  स्वतंत्रता दिवस के मौके सतखंडा महल के अवार पर तिरंगे की रोशनी से सजा हुआ है। जो न केवल स्थानीय नागरिकों को आकष्रित कर रही है। बल्कि रेल यात्रियों का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हें आपको बता दें कि 400 वर्षो से अधिक पुराने इस महल को वीर सिंह जूदेव ने बनवाया था। यह शहर की अनमोल धरोहर है। विशेष बात यह है कि एक मात्र ऐसा महल है जिसमें कभी कोई रहा नहीं, यहां तक कि इसके निर्माता वीरसिंह जू देव भी नहीं।

मानमदिर पर एएसआई के पुरातत्ववेदा शशिकांत राठौर की देखरेख में ऐतिहासिक धरोहर मानमंदिर को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की रोशनी से संजाया गया। जो शहर से 5 किमी की दूरी से दिखाई देती है। दूसरी ओर दतिया के सतखंड महल को भी एएसआई के द्वारा ही संजाया गया है। इसके रखरखाव का भी एएसआई कर रही है।
तिरंगे की रोशनी से जगमगाया महल
दूसरी ओर दतिया के सतखंड महल को भी एएसआई के द्वारा ही संजाया गया है। इसके रखरखाव का भी एएसआई कर रही है। महल में लाइट लगवाई थी। लेकिन वह 6 माह में ही बंद हो गयी। पुनः चालू की गयी लाइट भी एक माह में बन्द हो गयी। अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महल को फिर से रोशनी से संजया गया है। शाम होते ही लोग सेल्फी लेने के लिये महल पहुंचने लगते हैं। 10 किमी की दूरी से स्पष्ट दिखाई देने वाले इस महल की तरह ही जिले के अन्य सरकारी भवनों-आंगनवाडी, ग्राम पंचायत भवन, कलेक्ट्रेट तहसील और एसपी कार्यालय को भी स्वतंत्रता दिवस के लिये रोशनी से संजाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *