तानसेन नगर-रेसकोर्स ROB जनवरी तक बनेगा
ग्वालियर. तानसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया से रेसकोर्स रोड के बीच बनाया जा रहा आरओबी जनवरी तक तैयार करने का दावा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग अधिकारियों के अनुसार रेलवे के हिस्से में जंक्शन और उनके ठेकेदार के हिस्से में काम अंतिम दौर में है। जिसे जल्द पूरा कर फिनिशिंग का काम किया जाएगा।
इस आरओबी का काम 2019 में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन लेकिन रेलवे द्वारा अपने हिस्से का काम देरी से शुरू करने के कारण ये लगातार आगे बढ़ता गया। सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री जीवी मिश्रा ने बताया कि रेलवे और पीडब्ल्यूडी दोनों ही हिस्सों में काम की गति बढ़ा दी गई है। इसलिए इस बार ये काम जनवरी में खत्म हो जाएगा। उम्मीद है कि फरवरी में इस आरओबी से ट्रैफिक निकाला जा सकेगा।

