तलवार लेकर महिला के पीछे दौड़ा बदमाश, कट्टे से फायर किया तो मिस हुआ
ग्वालियर. बाजार से सामान खरीदकर घर वापिस लौट रही महिला के ऊपर एक बदमाश ने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर तलवार से हमला कर दिया। महिला ने भागकर जान बचायी। बदमाश के साथ अन्य लोगों के हाथों में कट्टा और डंडे लिये दिखाई दिये थे। एक बदमाश ने कट्टे से फायर करने का प्रयास किया। लेकिन कट्टा नहीं चला। घटना न्यू जीवाजीनगर, ठाठीपुर के पास की बतायी गयी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
थाटीपुर स्थित न्यू जीवाजी नगर में रहने वाली 34 वर्षीय महिला आनंदीबाई पर एक बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया। महिला ने भागकर जान बचाई। वहीं, लाठी डंडे और कट्टे के लिए के साथ आए एक बदमाश ने कट्टा निकालकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन फायर नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि महिला आनंदी बाई के पति भगवान सिंह सेना से रिटायर हैं। जब महिला के ऊपर हमला हुआ, वह घर से बाहर गए थे। घटना पास ही के घर में लगे CCTV में कैद हो गई। महिला थाटीपुर थाने में मामले की शिकायत की है। हमले का कारण सिर्फ रास्ते से निकलने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
घटना CCTV में कैद
सीसीटीवी फुटेज में महिला साफतौर पर बाजार से आती दिखाई दे रही है। उसके दरवाजे पर पहुंचते ही एक युवक आता है। दरवाजे पर लातें मारता है और इसके बाद महिला से मारपीट करने लगा है। उसे 2 बार घक्का देता है। पुलिस पीछे से तलवार निकालकर महिला के पीछे दौड़ता है। इसी वक्त महिला खतरे के महसूस कर दौड़ लगा देती है। आरोपी उसके पीछे तलवार फेंकर मारता है। यहां कुछ लोग उसे पकड़ लेते हैं। इसी दौरान, हमलावर का एक साथी बार-बार महिला के घर के सामने कट्टा तानकर फायर करने का प्रयास करता है।
जान बचाकर भागी महिला
पीडि़त आनंदी बाई ने बताया िकवह सुबह घर का सामान खरीदने के लिये बाजार गयी थी। सामान खरीदकर ज बवह घर वापिस लौट रही थी तो उसका पीछा करते हुए दलवीर उर्फ बल्लू आ गया और वह उसके दरवाजे पर आकर गली गलौज कर लात मारने लगा, जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाश दलवीर धक्का देकर तलवार से निकालकर उस पर वार करने दौड़ा। हमले से बचने के लिये भागी तो दलवीर ने तलवार फेंक कर मारी लेकिन महिला कैसे भी बच गयी।
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले में एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला के ऊपर बदमाशों द्वारा हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस तलाश में जुटी हुई है। महिला की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही बदमाशों को हिरासतमें ले लिया जायेगा।

