LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

डॉ. जेसी गर्ग के बेटे की मौत अमेरिका में, बेटे के शव को भारत लाने के लिये दूतावास से कर रहे संपर्क, परिजन पहुंचे अमेरिका

ग्वालियर. शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर जेसी गर्ग के सुपुत्र सुकांत गर्ग की अमेरिका में मौत हो गयी। ऐसा बताया जाता हैं कि सुकांत का शव घर के अन्दर ही पड़ा था। उसकी मौत कैसे हुई, अभी कुछ पता नहीं चला है। अमेरिका में शव का पोस्टमार्टम किया गया है। अब उसके शव को भारत लाने के लिये परिजन प्रयास में जुटे हुए हैं।
इधर ग्वालियर स्थित उनके हरगोविंद मिश्रा कॉलोनी में रिश्तेदार, परिचितों का आना शुरू हो गया है। 36 वर्षीय सुकांत गर्ग अमेरिका में साइंटिस्ट के पद पर था। ऐसा बताया जाता है कि शनिवार को उसकी मौत हो गयी थी। उसका शव एक कमरे में मिला है। अमेरिका से ग्वालियर परिजनों को फोन करके बताया गया है कि सुकांत की मौत हो गयी है। इसके बाद डॉक्टर गर्ग ने रिश्तेदारों की मदद से बेटे को शव के लाने प्रयास शुरू कर दिये हैं। उसकी मौत कैसे हुई उसका अभी कुछ पता नहीं चला है। परिजन अभी गममीन है। इसलिये कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
4 माह पूर्व परिजनों से मिलकर लौटा था अमेरिका
स्ुकांत कई वर्षो से अमेरिका में ही रहा था। कोरोनाकाल में भी वह अमेरिका ही रहा और इसके बाद वह ग्वालियर में परिजनों के पास आया था। गर्ग नर्सिंग होम के स्टाफ ने बताया कि सुकांत लगभग 4 माह पूर्व 1 मई को ग्वालियर से अमेरिका के लिये रवाना हुआ था। सिंधिया स्कूल की पढ़ाई करने के बाद बना साइंटिस्ट सुकांत पढाई में काफी होशियार बताया जाता है। उसने सिंधिया स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी और इसके बाद एमबीबीएस भी किया था इसके बाद वह साइंटिस्ट बन गया था। यह अमेरिका में नौकरी कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet