ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, बोले किसानों के लिये लाया हूं संदेश
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को नये कृषि कानूनों के खिलाफ मानसूत्र सत्र में हिस्सा लेने के लिये ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों को दबा रही है और उनके मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं होने दे रही है इसलिये मैं किसानों का संदेश लेकर संसद पहुंचा हूं।
कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग राहुल गांधी ने की
राहुल गांधी जो ट्रैक्टर चला रहे थे उस पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा, प्रतापसिंह बाजवा और पार्टी के कुछ अन्य सांसद बैठे थे। इस ट्रैक्टर के आगे एक बैनर भी लगा था जिस पर किसान विरोधी तीनों काले कृषि किानून वापिस लो, वापिस लो लिखा हुआ था। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के साथ मौजूद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत मेें लिया है।
केन्द्र पर निशाना साधा राहुल गांधी ने
तीन नये कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी ने कहा है कि यह काले कानून हैं और सरकार को इन्हें वापिस लेना ही होगा। पूरा देश यह जानता है कि यह कानून देश के 2 से 3 कारोबारियों को ही लाभ पहुंचाने वाले हैं।
जंतर-मंतर पर किसान कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन
राहुल गांधी ऐसे वक्त पर कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन परिसर के नजदीक पहुंचे, जब किसान जंतर मंतर पर विरिोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से लगे टिकरी बॉर्डर, सिंघू बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पिछले साल नवम्बर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि तीनों कृषि कानूनों का वापिस लिया जाये और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनों गारंटी दी जाये। हालांकि सरकार का कहना है कि यह कानून किसानों के हित में है। सरकार और प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच कई दौर की वार्ता हुई जो बेनतीजा रही हैं।

