ट्रक और ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर में 7 लोगों की मौत इसके बाद कार भी टकराई
जबलपुर. नागपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे पर ट्रक ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी है। ट्रैवलर ट्रक और रेलिंग के बीच फंसकर पिचक गयी है। इसके बाद सामने से आ रही कार दोनों गाडि़यों से टकरा गयी। हादसे में 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कई लोग ट्रैवलर में फंसे हुए है, पुलिस ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू में जुटी है।
घटना जबलपुर से 50 किमी दूर ग्राम बरगी के पास मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे हुई। एक सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा था। ट्रक रांग साइड पर चल रहा था। ओवरटेक करने के दौरान ट्रैवलर से टकरा गया। ट्रैवलर के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद सामने से आ रही सफेद रंग की कार भी भिड गयी। एयरबैग खुलने से सभी लोग सुरक्षित है। कार में सवार हैदराबाद के रहने वाले हैं जो कि प्रयागराज से वापिस लौट रहे थे। घटनास्थल से टाी तक पुलिस ने 7 डेडबॉडी निकाली है। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। एसडीओपी पारूल शर्मा और सिहोरा थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने में जुटी है।
मृतकों की अभी नहीं हो पाई पहचान
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी पारूल शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची है। ट्रक और ट्रैवलर में फंसे लोगों को निकालने के बाद कुछ घायलों को उपचार के लिये मेडीकल कॉलेज और सिहोरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंच गये है। मृतक कौन और कहां के निवासी है। इसके साथ ही दुर्घटना के स्पष्ट वजहों का भी पुलिस पता लगा रही है।
हादसे की तस्वीरें…




