टैटू स्पेशलिस्ट की मौत से 2 दिन दोस्तों से मिलने की कहकर घर से निकला था, घायलावस्था में सड़क पर मिला था
ग्वालियर. एक टैटू स्पेशलिट की संदिग्ध अवस्था में हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी, यह घटना दो पूर्व की हे। मृतक मोटरसाईकिल समेत पड़ाव चौराहा पर घायलावस्था में पड़ा हुआ मिला था। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। वह दो दिन पहले रात को किस तरह हादसे का शिकार हुआ यह पता नहीं चला है। उसकी मोटरसाईकिल फिसली है या कोई वाहन टक्कर मार कर भाग गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का पता लगाने के लिये सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
पड़ाव थाना ज्प् विवेक अष्ठाना ने बताया कि 2 दिन पहले रात के समय पड़ाव चौराहा पर एक युवक घायल पड़ा हुआ था। पास ही उसकी बाइक पड़ी हुई थी। पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल की पहचान राजपायगा रोड निवासी 25 वर्षीय अंकुर सोनी पुत्र नंदकिशोर सोनी के रूप में हुई थी। घायल ने 2 दिन जिंदगी और मौत से जंग के बाद शुक्रवार सुबह घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस को परिजन से इतना पता लगा है कि अंकुर सोनी टैटू स्पेशलिस्ट था। वह एक से एक बेहतरीन टैटू बनाता था। 2 दिन पहले वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए निकला था। उसके बाद वह लौटा ही नहीं। परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं कि वह किस तरह के हादसे का शिकार हुआ है।
कैसे हुआ हादसा सीसीटीवी फुटेज से पता चलेगा
सड़क हादसा था मोटरसाईकिल फिसली है इसका पता लगाने के लिये पुलिस पड़ाव चौरहा पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशने का प्रयास कर रही है। पुलिस अब हादसे की सच्चाई का पता लगाने के लिये चोराहा पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद लेगी। उससे पता चलेगा कि अंकुर की मोटरसाईकिल फिसलने के बाद घायल होकर मोत हो गयी है या फिर कोई तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर माकर निकलगया है उसी आधार पर आगे की जांच की जायेगी।

