टायर बर्स्ट होते ही चलते ट्रक में लगी आग, ट्रक में भरा था केमीकल, चालक ने कूद कर जान बचाई
ग्वालियर. मोहना में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर दौड़ते ट्रक में अचानक आग लग गयी है। आग ट्रक के टायर बर्स्ट होने के बाद लगी है। ट्रक में केमीकल भरा हुआ था जिस वजह से कुछ ही मिनट में पूरा ट्रक आग की चपट में आ गये। ड्रायवर ने कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गयी। फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाने के लिये पानी डाला। जब तक आग पर काबू पाया गया। ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने भी कुछ देर के लिये ट्रैफिक को रोक दिया गया था।
क्या है पूरा मामला
मंदसौर निवासी ड्राइवर महिपाल सिंह पुत्र विक्रम सिंह दो दिन पहले गुजरात से ट्रक क्रमांक RJ27 GB-0175 में केमिकल भरकर ग्वालियर के पास मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए निकला था। शनिवार को शिवपुरी से होते हुए ग्वालियर की सीमा में दाखिल हुए तो मोहना क्षेत्र में ट्रक की रफ्तार अधिक होने पर अचानक टायर बर्स्ट हो गया। ट्रक सड़क पर रगड़ते हुए एक तरफ झुक गया। इसी समय ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगते देखते ही ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। राहगीरों की मदद से फायर बिग्रेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया। दमकल द्वारा आग बुझाने के बाद रास्ता खोला गया।
3 घंटे की कड़ी मेहनत से पाया काबू
फायरबिग्रेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के लिये प्रसास शुरू किये। लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद फायरबिग्रेड आग पर काबू पा सका। लेकिन तब तक आग में पूरा ट्रक और केमीकल जल चुका था। पुलिस ने हादसे के वजहों की पड़ताल शुरू कर दी है। ट्रक चालक ने इतना ही बताया है कि वह गुजरात से माल लेकर मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया जा रहा था।

