झूल से गिरकर 1 वर्षीय बच्ची की मौत, बिरला अस्पताल में उपचार के बीच हुई मौत

भिण्ड. गोरमी में वनबिहार मेले में ब्रेक डांस झूले से गिरकर 1 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। गोरमी के वार्ड-6 में रहने वाले अमीन खान की 14 वर्षीय बेटी आइन, छोटी बहन इनाया को मेले में लेगयी थी। आइन की सहेलियां भी उसके साथ थी। झूला झूल रही थीं बच्ची आइन की गोद में थी। जो उसके हाथ से छूटकर गिर गयी। घटना गुरूवार की शाम 4 बजे की हे। बच्ची के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आयी थी। परिजन बिरला हॉस्पिटल ग्वालियर ले गये। उपचार के बीच बच्ची की मौत हो गयी।
मेहगांव डीएसपी संजय कोच्छा ने बताया कि गोरमी में जलबिहार परिसर में मेला लगा हुआ था। ब्रेक डांस झूला झूलने के दौरान बच्ची गिरकर घायल हो गयी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी सांसें चल रही थी। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। ग्वालियर से परिजन के आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

