ज्यारोग्य चिकित्सालय में फर्जी आयुष्मान कार्ड रैकेट का हुआ खुलासा, 5 हजार रूपये में 20 मिनट में बना लाता था आयुष्मान कार्ड
ग्वालियर. अंचल के सबसे बड़े अस्पताल समूह जेएएच (जयारोग्य चिकित्सालय) में फर्जी आयुष्मान कार्ड रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के एक सदस्य को जेएएच प्रबंधन ने शिकायत मिलने के बाद पकड़ा है। पकड़े गयेआरोपी के पास से 34 आयुष्मान कार्ड मिले हैं। सभी फर्जी हैं। वह आयुष्मान विभाग में कर्मचारी भी नहीं हैं।
व्ह किसी भी परेशान मरीज को जाल में फंसाता था और 5 हजार रूपये लेकर 20 मिनट में आयुष्मान कार्ड बना लाता था। पूछताछ में पता लगा है कि वह किसी बलराम कुशवाह की लॉगिन आईडी से यह कार्ड जनरेट कर रहा था। बलराम को वह बड़ा भाई बता रहा हैं। अभी बलराम के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 34 जाली कार्ड के अलावा लैपटॉप, थम्ब इम्प्रेशन मशीन भी जब्त की है। फिलहाल जेएच प्रबंधन ने उसे आगे की जांच के लिये कम्पू पुलिस को सौंप दिया हैं।
यह है पूरा मामला
जयारोग्य अस्पताल के मेडिसिन विभाग वार्ड.2 में भर्ती आमखो विजयानगर निवासी रामकुमार सिंह राजपूत को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की जरूरत थी। उन्होंने कार्ड के लिए आवेदन भी किया थाए लेकिन उनका लिस्ट में नाम नहीं आने से कार्ड नहीं बन पाया था। इसी दौरान रामकुमार के पास कृष्णा कुशवाह निवासी हनुमान कॉलोनी गोला का मंदिर पहुंचा। उसने उसकी परेशानी को समझ लिया था। उसने ऑफर दिया कि जो काम उसका कई दिनों में नहीं हुआ है। वह सिर्फ 20 मिनट में कर देगाए लेकिन उसको 5 हजार रुपए खर्च करने होंगे। इतनी आसानी से आयुष्मान कार्ड बन जाने की बात से रामकुमार को संदेह हुआ। उन्हें कृष्णा कुछ फर्जी लगा। इस पर उन्होंने समझदारी से काम लिया। उसने जयारोग्य अस्पताल के आयुष्मान योजना प्रभारी योगेंद्र परमार को पूरी बात बताई। लगातार आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगने की शिकायतें मिल रहीं थी। योगेन्द्र को लगा कि यह सही मौका है और उन्होंने जाल में फंसाकर कृष्णा को बुला लिया। जैसे ही वह आया तो उसे पकड़ लिया। पकड़कर जेएएच अधीक्षक के पास ले गए।
युवक की तलाशी में मिले 34 कार्ड
पकड़े गये युवक कृष्णा कुशवाह की जब तलाशी ली गयी तो उसके पास से 34 आयुष्मान कार्ड जब्त किये गये है। जो विभिन्न नाम से हैं। यह भी फर्जी प्रतीत हो रहे हैं । सभी कार्ड बलराम की आईडी से तैयार किये गये हैं। यह बलराम कुशवाह को कृष्णा का बड़ा भाई बताया जा रहा है। इसके बाद जेएएच प्रबंध ने कंपू पुलिस को पूरे फर्जीवाडे की सूचना दी। आरोपी को कंपू पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस ने उससे लैपटॉप, थम्ब इम्प्रेशन मशीन और 34 कार्ड कर लिये हैं। फिलहाल पूछताछ जारी हैं।
सीएचएमओ ने बनायी जांच कमेटी
सीएचएमओ ग्वालियर डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि जयारोग्य चिकित्सालय में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाला आरोपी पकड़ा गया है। महज 5 हजार रूपये लेकर आधा घंटे में आयुष्मान कार्ड बना देता था फर्जी कार्ड, गिरोह के सदस्यों की संख्या 2 बताई गयी है। पकड़े गये आरोपी से 34 फर्जी आयुष्मान कार्ड बरामद किये गये हैं। साथ ही एक लैपटॉप और थम्ब मशीन भी की बरामद, जयारोग्य चिकित्सालय अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है। उक्त प्रकरण की जांच कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ. मनीष शर्मा ने कमेटी गठित कर दी है। जिसमें ग्वालियर जिले के आयुष्मान निरामयय योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिवराज सिंह कुशवाह, सह नोडल अधिकारी पिपरौलिया एवं विडोल हेल्थ केयर एजेंसी के जिला हेड रितेन्द्र चौधरी को रखा गया है। यह समिति पूरे प्रकरण की एक सप्ताह में जांच कर सीएमएचओ ग्वालियर डॉ. मनीष शर्मा को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

