Uncategorized

जौरासी के समीप निर्माणाधीन डॉ. अम्बेडकर धाम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण 

ग्वालियर – जौरासी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा इसके लिये 8 करोड़ रूपए की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। अम्बेडकर धाम में डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुक्रवार को अम्बेडकर धाम निर्माण कार्य का अवलोकन किया और निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जौरासी हनुमान मंदिर के समीप निर्मित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों द्वारा निर्माण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रोजेक्ट अधिकारी ने बताया कि अम्बेडकर धाम के लिये शासन द्वारा 8 करोड़ रूपए की धनराशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही अम्बेडकर धाम में डिजिटल म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 5 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि निर्माण कार्य पर व्यय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet