जेके टायर बस और कंटेनर से टकराई, 15 श्रमिक घायल
ग्वालियर. मुरैना में एक बस की कंटेनर से टक्कर हो गयी। बस जेके टायर कम्पनी की थी और बस में फैक्ट्री के श्रमिक सवार सवार थे। इस दुर्घटना में 15 श्रमिकों को मामूली चोटें आयी है। दुर्घटना रात के समय नेशनल हाइवे नम्बर 3 पर हुआ । बानमोर के नूराबाद स्थित जेके टायर की फैक्ट्री हैं। फैक्ट्री की बस श्रमिकों को लेकर फैक्ट्री जा रही थी।
जैसे ही बस नेशनल हावे नम्बर 3 पर एसपी ऑफिस के पास से गुजरी इस बीच ग्वालियर की ओर से आ रहा एक कंटेनर तेजी से आया और डिवाइडर पर चढ़ गया। कंटेनर इतनी तेजी में था कि वह सीधे बस से जा टकराया है। उसके टकराने से बस का अगला हिस्सा टूट गया। इसी के साथ बस में बैठे फैक्ट्री श्रमिक घायल हो गये। फैक्ट्री श्रमिकों को जिला अस्पताल लाया गया। श्रमिकों को मामूली चोटें आयी है। लिहाजा वह रात में ही जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद वापिस घर चले गये।

इन श्रमिकों को आई चोटें
इस दुर्घटना में जो वर्कर घायल हुए हैं उनमें रामवीर यादव, रमेश बघेल, राजेश तोमर, करतार सिंह गुर्जर, पुत्रभान प्रजापति, रामहरि प्रजापति, सुखवीर सिंह, मनोज शर्मा, रंजीत सिंह, श्यामसुंदर शर्मा, लखन सिंह, सत्यपाल शर्मा, रामहरि प्रजापति,अशोक सिंह तोमर मुख्य रुप से शामिल हैं।

