जी-20 समिट के कितने बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो और कौन से स्टेशन रहेंगे बन्द
नई दिल्ली. G-20 Security Traffic Arrangement: जी-20 समिट के आयोजन में अब अधिक समय नहीं बचा है। 8 से लेकर 10 सितम्बर के बीच लगभग 40 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का राजधानी में जमावड़ा होगा। ऐसे में तैयारियां पूरी होने के कगार पर हैं। लेकिन अब भी लोग कन्फ्यूजन में है कि दिल्ली मेट्रो चलेगी या बंद रहेगी। अब दिल्ली मेट्रो का इस पर बयान आया है। दिल्ली मेट्रो ने साफ कहा है कि सभी लाइनों पर 8 से 10 सितम्बर के बीच सभी टर्मिनल स्टेशन्स से सुबह 4 बजे दिल्ली मेट्रो की सर्विस शुरू हो जायेगी। सुप्रीम कोर्ट स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशन 8 से 10 तक आम जनता के लिये खुले रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली मेट्रो स्टेशन सुरक्षा की वजहां से 9 से 10 सितम्बर को आम यात्रियों के लिये बंद रहेगा। इन दो दिनों में न तो यात्री सुप्रीम कोर्ट स्टेशन में एंट्री कर पायेंगे और न ही बाहर निकल पायेंगे।
पार्किंग सुविधा रहेगी बंद
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DRMC) ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा 8 सितम्बर की सुबह 4 बजे से 11 सितम्बर की दोपहर तक बंद रहेगी। अधिकारियों ने बताया है कि जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात कर्मियों और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिये ट्रेन सेवा सुबह शुरू करने का फैसला किया गया है।
यह सम्मेलन 9 से 10 सितम्बर तक प्रगति मैदान में नये बने अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केन्द्र भारत मंडपम में आयोजित होगा। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा है कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवायें 3 दिन यानी 8 से 9 सितम्बर को टर्मिनल स्टेशन से सुबह 4 बजे शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे तक सभी लाइन पर 30 मिनट के अंतरात पर ट्रेन चलेगी और इसके बाद सामान्य दिनों के समय से ट्रेन चलेगी।

