Newsराष्ट्रीय

जिस आतंकी की तलाश एक साल से सुरक्षाबलों की थी उसे एनकाउंटर में मार गिराया

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरूवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी मारा गया। सुरक्षाबल पिछले एक साल से इस आतंकी की तलाश में थे। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। 3 अन्य जैश आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। जिनके इलाके में छिपे होने की संभावना है।
ऐसा बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी खराब मौसम के बीच बसंतगढ के ऊपरी इलाकों में छिपे हुए है। यह एनकाउंटर आज सुबहज तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर बसंतगढ़ इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त बल भी भेजे गये ।सुबह 8.30 बजे के आसपास आतंकियों के साथ एनकाउंटर शुरू हुआ जब सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कियां इस ऑपरेशन को ’’ऑपरेशन बिहाली’’ नाम दिया गया जो अमरनाथ यात्रा से ठीक एक हफ्ते पहले शुरू किया गया।
गुरुवार सुबह शुरू हुआ एनकाउंटर
जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) भीमसेन टुटी ने जानकारी दी, “सुबह 8:30 बजे के करीब आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई । मुठभेड़ के समय वहां 4 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी और हम पिछले एक साल से इस ग्रुप पर नजर रखे हुए थे.” उन्होंने यह भी बताया कि कोहरे के बावजूद तलाशी अभियान जारी है और सही स्थिति मौसम साफ होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकी सहित सभी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हैं और उन्हें करूर नाला क्षेत्र में सेना की पैरा कमांडो टीम ने घेरा था।
इससे पहले, सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने आज सुबह X (पर एक पोस्ट में लिखा, “विशेष खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ के बिहाली क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू किया है….ऑपरेशन अभी जारी है।”
ऑपरेशन बिहाली
इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन बिहाली” नाम दिया गया है और यह सालाना अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले शुरू किया गया है। इसके अलावा, बुधवार देर रात सांबा जिले के पुरमंडल इलाके में भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि वहां कुछ नहीं मिला और ऑपरेशन को शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas madridbet madridbet