जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आईएसआईएस के 5 लोगों को गिरफ्तार किया, सैन्य शिविर पर हमला करने की साजिश रच रहे थे
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर के 5 सदस्यों को पुलिस ने बांदीपोरा जिले से गिरफ्तार किया है। ये लोग घाटी के एक सैन्य शिविर पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। आधिकारिक जानकारों के अनुसार खुफिया एजेंसियों से मिली एक विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया और 5 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आतंकी (इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर) या विलायत-अल-हिंद से जुड़े थे और यह इस्लामिक आतंकवादी संगठन आईएसआई की क्षेत्रीय शाखा है।
मैट्रिक्स शीट, आईएसजेके के झंडे व गोला-बारूद बरामद
कुछ जानकारों ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए पांचों आतंकियों में से चार बांदीपोरा और श्रीनगर का रहने वाला है। पुलिस ने आतंकियों के पास से मैट्रिक्स शीट, आईएसजेके के झंडे और गोला-बारूद जैसी चीजें बरामद की है। आईएएनएस के अनुसार प्रारंभिक सूचना में पुलिस के जानकारों ने बताया कि आईएसजेके के ये पांच सदस्य सेना के एक शिविर पर हमला करने की रच रहे है। उनका यह मॉड्यूल घाटी में आतंकी समूह की मदद करने के साथ-साथ युवाओं को अपने समूह में शामिल होने के लिए उन्हें प्रेरित भी करता था।
जानकारी के अनुसार इस आतंकी समूह द्वारा चितईबांडी अरागम में आईएसजेके के झंडे का निर्माण कर उनकी आपूर्ति श्रीनगर में अपने सहयोगियों को किया जाता था। पुलिस ने अरगाम थाने में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

