जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बहाल होगी 4जी इंटरनेट सेवा
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई जिसमें केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि 15 अगस्त से जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल की जाएगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि सरकार जम्मू कश्मीर के कुछ चुनिंदा इलाकों में 4जी इंटरनेट सर्विस बहाल करने जा रही है।
एलओसी के पास अभी इंटरनेट सर्विस बहाल नहीं होगी
जम्मू कश्मीर डिवीजन के एक-एक जिले में ट्रायल के तौर पर 4जी इंटरनेट सर्विस बहाल होगी फिर अगले 2 महीने में इसकी समीक्षा की जाएगी। हालांकि सीमावर्ती इलाकों में एलओसी के पास अभी 4जी इंटरनेट सर्विस अभी बहाल नहीं होगी। आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।

