छात्र-छात्राओं के हाथ में स्कूल की घंटी, सरकार ने मानी बच्चों की जिद
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को 15 अप्रैल के बाद स्कूल आने की बाध्यता नहीं होगी। यह उनके लिये ऐच्छिक होगा, वह चाहें तो स्कूल आयें या फिर छुट्टी भी मना सकेंगें। इस संबंध में लोक शिक्षण संचनालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर पेरेंट्स चाहे तो वह अपने बच्चों को स्टडी के लिये स्कूल भेज सकते हैं। हालांकि इस दौरान टीचर्स की स्कूल की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
9 से 12वीं तक स्कूल आना अनिवार्य
कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को फिलहाल 15 अप्रैल तक स्कूल जाना अनिवार्य होगा। फिलहाल 9वीं से 12 तक के छा़त्र-छात्राओं की कक्षायें स्कूल में ही लगेंगी। इसके बाद नये शिक्षण सत्र में 1 मई से 15 मई तक अन्य शेक्षणिक कार्य किये जायेंगे। इसके बाद 15 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टी रहेगी।

