छात्रा के अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार
ग्वालियर आवेदिका खुशबू (परिवर्तित नाम) निवासी भितरवार, ग्वालियर ने एक शिकायती आवेदन पत्रदियाथा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका का चेहरा किसी अश्लील फोटो में एडिट करके उसे व उसके परिवारजनों को भेजा जा रहा है । आवेदिका की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर क्राइम करने वाले अपराधियो पर कार्यवाही करने हेतु एएसपी (क्राइम) राजेश डण्डोतिया को क्राइम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया।
उप पुलिस अधीक्षक क्राइम विजय भदौरिया ने कार्य करते हुए थाना क्राइम ब्रांच में आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना पाया गया कि आरोपी द्वारा कई मोबाइल नंबरों का उपयोग करके व्हाट्सअप के माध्यम से फरियादिया व उसके परिवारजनों को अश्लील फोटो एडिट करके भेजे गये हैं । विवेचना के दौरान आए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आवेदिक व उसके परिजनों को अश्लील फोटो बनाकर भेजने वाले आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गयाए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा क्राइम ब्रांच की सायबर टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की ।
उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर गुप्ता, टीआई नरेश गिल, एसआई धर्मेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह, आरक्षक सुनीता कुशवाह की भूमिका रही ।

