चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS बिपिन रावत लोकल अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, 11 की मौत
तमिलनाडु. तमिलनाडु के कन्नूर में बुधवार को सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत भी सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 11 अफसरों की मौत हो गई। अभी इनके नाम सामने नहीं आए हैं।
सीडीएस बिपिन रावत लोकल अस्पताल में भर्ती
हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उसमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है। वहीं सीडीएस बिपिन रावत को लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।
11 शव बरामद किए गए, पहाड़ी के नीचे और बॉडीज देखी गईं
हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। इस पर 14 वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। हादसे की जगह पर डॉक्टरों की एक टीम रवाना की गई है। सेना के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। 11 शव बरामद किए गए हैं, जो कि 80 प्रतिशत जल गए थे। इनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे दिखाई दे रहे हैं।
हेलिकॉप्टर में सवार लोगों की लिस्ट
जनरल बिपिन रावत
मधुलिका रावत
ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर
ले. क. हरजिंदर सिंह
नायक गुरसेवक सिंह
नायक. जितेंद्र कुमार
लांस नायक विवेक कुमार
लांंस नायक बी. साई तेजा
हवलदार सतपाल

