चीन जा रहे ईरानी प्लेन में बम की खबर, प्लेन को भारतीय वायुसेना के 2 सुखोई फायटर जेट ने घेरा

नई दिल्ली. ईरान की एक फ्लाइट में बम मिलने की खबर के बाद हड़कम्प मच गया । यह प्लेन भारतीय वायुक्षेत्र में था। भारत ने प्लेन को दिल्ली में उतारने की अनुमति नहीं दीं सूचना मिलने के साथ ही भारतीय वायुसेना भी अलर्ट पर आ गयी। वायुसेना ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से 2 सुखोई विमान फ्लाइट के पीछे लगा दिये। ऐसा बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट की ओर से दिल्ली एयरबेस में उतरने की अनुमति मांगी गयी थी। लेकिन अनुमति देने से मना कर दिया गया और इसके बाद 2 सुखोई विमानों को इसके पीछे तैनात किये गये। हालांकि बाद में प्लेन में किसी भी तरह का कोई बम न मिलने के बाद इसे चीन की ओर जाने की अनुमति दी गयी।
सुरक्षा एजेंसियां चीन की ओर जाने वाले रास्ते पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और भारतीय वायुसेना ने हवाई स्टेशनों और विमानन इकाईयों को अलर्ट पर रखा गया हे। भारतीय एजेंसियों द्वारा अभी भी हवाई जहाज को बारीकी से ट्रैक किया जा रहा है।
ग्वांग्झू में सुरक्षित लैंड
ईरान से लेकर हिन्दुस्तान और चीन तक अफरातफरी मचाने वाले ईरान के विमान W581 ने आखिरकार अपने गंतव्य ग्वांग्झू में सुरक्षित लैंड कर लिया है। इसी के साथ ईरान, पाकिस्तान, हिन्दु्स्तान और चीन की सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। ईरान के महान एयर ने एक बयान जारी कर कहा है कि विमान तय समय पर ग्वांग्झू पहुंच गया है। फ्लाइटरडार 24 की डाटा के अनुसार ये विमान दिल्ली पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था और अपने निर्धारित ऊंचाई से नीचे आ रहा था। इसे देखकर तुरंत एयरफोर्ट को अलर्ट कर दिया गया। सुखोई के 2 विमानों ने आसमान में ही इस विमान को घेर लिया।

