चिटफंड कंपनियों में फंसे उपभोक्ता को लेकर हुई बैठक, SP बोले जांच कराएंगे
भिण्ड. प्रशासनिक अफसरों चिटफंड कंपनियों के एजेंटो की बैठक ली। इस दौरान एजेंटों ने सहारा कंपनी द्वारा उपभोक्ता के पैसा वापस न मिलने की बात रखी। साथ ही उन्होंने अफसरों को बताया कि शहर में एलसीजेजे चिटफंड कंपनी काम कर रही है जोकि कभी भी शहर से पैसा समेट कर गायब हो सकती है। इस पर भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस भेजकर जांच कराएंगे।
सहारा इण्डिया में लोगों का पैसा डिपोजिट कराया, जिसका पैसा वापस नहीं मिल रहा
बैठक कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस से एजेंटो ने कहा कि सहारा इण्डिया में लोगों का पैसा डिपोजिट कराया गया था, जिसका पैसा वापस नहीं मिल रहा है। कई ऐसे व्यक्ति है जिनके यहां लडके या लडकियों की शादी है और जिस व्यक्ति ने पैसा जमा किया है वे हम लोगों से पैसे की मांग कर रहे है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी कई और जिले में चिटफंड कंपनी कार्य कर रही हो उनकी जानकारी लिखित में दी जाए, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सहारा इण्डिया में जिन लोगों ने पैसा डिपोजिट किया है और वे थाने में एफआईआर के लिए आते है तो उनकी एफआईआर लिखी जाती है। उन्होंने कहा कि जिले में अगर कोई चिटफंड कंपनी संचालित हो रही है तो उसकी मुझे जानकारी दे उसके खिलाफ एक्शन होगा।
कलेक्टर ने कहा कि 16 मार्च को एक बैठक आयोजित की जावेगी। जिसमें डीओ, सीएलआई एवं पोस्टमास्टर को बुलाया जावेगा और संस्थागत वित्त से कितने लोगों के द्वारा एजेसी ली है उस संबंध में भी चर्चा की जावेगी। बैठक में एजेंटो के द्वारा बताया गया कि एलसीजेजे कंपनी के नाम से भिण्ड में एक चिटफंड कंपनी संचालित हो रही है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उसकी जांच कराई जाएगी।

