चंबल राजघाट पुल पर आते ही चंद्रशेखर, आजाद और रविद्र भाटी को पुलिस ने बैठाया
ग्वालियर. गुर्जर आंदोलन में भाग लेने के लिए आ रहे भीम आर्मी के चंद्रशेखर व गुर्जर नेता अतुल प्रधान और रविंद्र भाटी को पुलिस ने मध्य प्रदेश की सीमा में घुसते ही पकड लिया और चंबल राजघाट पुल के पास बैठा लिया। इस खबर के बाद मुरैना एसपी शैलेंद्र चोहान मौके पर पहुंच गए साथ ही ग्वालियर के एसपी व प्रशासनिक अफसर भी मुरैना के लिए रवाना हो गए। चंद्रशेखर सहित अन्य नेता ग्वालियर जाने के लिए अडे है लेकिन पुलिस व प्रशासन के अफसर उन्हें ग्वालियर आने की अनुमति नहीं दे रहे है। इससे मौके पर तनाव की स्थति बन गई है। क्योंकि ये नेता अपने साथ समर्थक भी लाए है।

