ग्वालियर में 300 रुपए की स्मैक पुड़िया के लिए पत्थर से सिर कुचला, मौत
ग्वालियर. बहोड़ापुर में नशेड़ियों में 300 रुपए की स्मैक की पुड़िया के लिए झगड़ा हो गया। जिस पर दो नशेड़ियों ने एक अन्य नशेड़ी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना देर रात उरवाई गेट सिंधिया नगर की है।
गंभीर हालत में घायल को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां उसने रविवार दोपहर दम तोड़ दिया। सिंधिया नगर निवासी नरेश कुशवाह की हत्या हुई है। वह नशे का आदी था। वह अपने साथियों मन्नु शर्मा व अमित शर्मा के साथ नशा कर रहा था। जब उससे स्मैक की पुड़िया के 300 रुपए मांगे तो नहीं दिए। जिस पर साथियों ने उसकी हत्या कर दी।

