Latestराज्य

ग्वालियर में 12वीं छात्रा का अपहरण कर सूने मकान पर 3 दोस्तों के सामने दुष्कर्म किया

ग्वालियर. भितरवार में रविवार को 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार शाम को कोचिंग जा रही लड़की को आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अगवा किया फिर सूने मकान पर लेजा कर दोस्तों के सामने दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भितरवार में रहने वाली 12वीं की छात्रा शनिवार शाम घर से कोचिंग के लिए निकली थी। रास्ते में उसे अमन पटेल और रंजीत रावत मिले। आरोपियों ने भाई व पिता की हत्या की धमकी देकर उसे अगवा किया। दोनों उसे पास ही खाली मकान पर लेकर गए। यहां दो अन्य साथी शैलेन्द्र रावत और रिंकू रावत पहले से मौजूद थे। आरोपी लड़की को घसीटकर अंदर ले गए। यहां अमन पटेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान अमन के तीनों दोस्त वहीं मौजूद थे। लड़की ने बचने के लिए शोर मचाया, तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद वह भितरवार थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन दो आरोपियों के घर पर ताले लगे मिले हैं, जबकि दो आरोपी घर से फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *