Latestराज्य

ग्वालियर में 10 लाख के लिए बहू को पीटा

ग्वालियर. बहोड़ापुर में दहेज के लिए घर के बाहर दंगल हो गया। अपने ससुराल पहुंचकर पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। बेटी को बचाने आए पिता और भाई को भी पीटा इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दमाद की लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। दोनों तरफ से सड़क पर जमकर मारपीट हुई।

क्या है पूरा मामला
कुशवाह मोहल्ले में रहने वाले बल्लू कुशवाह की बेटी साधना कुशवाह की शादी 11 सितंबर 2020 में महाराजपुरा के गिरगांव के रहने वाले अमन कुशवाह के साथ हुई थी। कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन साधना को पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ना की हद तब कर दी जब उन्होंने दो महीने पहले 10 लाख रुपए न लाने के लिए महिला को घर से निकाल दिया। जब 10 लाख रुपए नहीं मिले और पत्नी भी वापस नहीं आई तो 6 दिन पहले अमन अपने भाई संदीप, मां कमला, बहन संजू के साथ पत्नी साधना के घर पहुंचा। यहां उन्होंने पत्नी और उसके पिता से विवाद करना शुरू कर दिया। अमन ने पत्नी को पीटने के लिए अपने कमर से बेल्ट निकाल लिया इसके बाद पत्नी की पिटाई करने लगा। उधर, बेटी की पिटाई होती देख पिता दौड़कर आया तो पति के साथ आए परिजन ने बहू के पिता की पिटाई शुरू कर दी। भाई बचाने आया तो उसे भी पीटा। इसके बाद लड़की पक्ष ने भी आरोपी की जमकर धुनाई कर दी है। आसपास के लोगों ने जैसे ही पिता-पुत्री को पिटते हुए देखा तो वहां उन्हें बचाने के लिए आ गए। विवाद कर रहे दोनों पक्षों को शांत कराया।

पिता-पुत्री पहुंचे एसपी ऑफिस
अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत लेकर पिता-पुत्री एसपी ऑफिस जा पहुंचे। एडिशनल एसपी सतेन्द्र तोमर को अपने साथ हुई घटना की शिकायत की। एडिशनल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी को फोन कर मामले को दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। फिलहाल, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel