ग्वालियर में शराब की दुकान के विरोध में क्षेत्र की जनता बैठी धरने पर
ग्वालियर. ग्वालियर में कंपनी बाग रोड पर खुली शराब दुकान का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने आज दुकान के सामने धरना दिया। हंगामे की जानकारी लगने पर मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल भी धरना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय निवासियों के साथ धरने पर बैठ गए, इसके बाद जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और आश्वासन दिया कि कंपनी बाग मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

