Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में रिश्वत लेते पकड़े गए प्रो.बीडी माणिक की संपति की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी

ग्वालियर. प्रो. बीडी माणिक की संपत्ति की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी इसके साथ ही ईओडब्ल्यू की ओर से कॉलेज के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के कुलपति और उच्च शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा है, जिसमें प्रो. बीडी माणिक द्वारा थीसिस पर हस्ताक्षर के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ जाने का उल्लेख किया गया है साथ ही प्रो. बीडी माणिक को एक नोटिस भी थमा दिया, जिसमें संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है जिससे ईओडब्ल्यू प्रोफेसर की आय से अधिक संपत्ति की जांच करेगी।

क्या था पूरा मामला
ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कालेज मुरार के प्रो.बीडी माणिक को संगीत में पीएचडी कर रहे छात्र अविनाश कुमार से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपित प्रोफेसर ने छात्र से थीसिस पर हस्ताक्षर करने के एवज में 51 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपित ने फरियादी को पहली किस्त लेकर मनोहर इंक्लेव सिटी सेंटर स्थित अपने आवास पर बुलाया था। ईओडब्ल्यू ने प्रोफेसर को पकड़ने के बाद जमानत पर छोड़ दिया था। छात्र व प्रोफेसर के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। अब प्रोफेसर की आवाज का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद बुधवार को ईओडब्ल्यू ने कालेज प्रबंधन से लेकर उच्च शिक्षा विभाग से पत्राचार किया है।

प्रोफेसर को नोटिस दिया जिसमें संपत्ति का ब्योरा मांगा गया
प्रोफेसर द्वारा रिश्वत लेने के मामले में विभाग को अवगत कराने के लिए पत्र लिखा गया है, जिससे विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई कर सके इसके साथ ही प्रोफेसर को एक नोटिस दिया है, जिसमें संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है जिससे आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा सकेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet jojobet holiganbet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet vdcasino holiganbet betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş