LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में राजस्व अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश,  वाट्सएप पर युवती ने किया वीडियो कॉल,  एडिट वीडियो के मांगें 50 हजार रूपये

ग्वालियर. राजस्व विभाग के अधिकारी को हनीट्रैप के माध्यम से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। यहां आरोपी महिला ने पहले तो अधिकारी को वीडियो कॉल किया और इसके बाद स्वयं के कपड़े उतारकर कॉल रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रूपये की मांग की गयी इस पर अधिकारी ने रूपये देने से मना कर दिया। इस घटना का जिक्र रात को ही अधिकारी ने अपने फेसबुक पर किया है।

रविनंदन तिवारी सहायक भू-अभिलेख अधिकारी है
सहायक भू-अभिलेख अध्किारी (एएसएलआर) रविनंदन तिवारी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर शुक्रवार की देर रात 11.40 बजे एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में एएसएलआर रविनंदन तिवारनी ने लिखा है कि शुक्रवार की रात 10.45 बजे उन्हें 9670425088 नम्बर से वीडियो कॉल आया था था। कॉल पर दूसरी ओर महिला ने कुछ देर बात की और फिर न्यूड हो गयी और इसके बाद रविनंदन ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। लगभग 11.10 बजे फिर वीडियो कॉल आया। लेकिन इस बार भी रविनंदन ने कोई बात नहीं की।
एडिट वीडियो आया 20 मिनट बाद
रविनंदन तिवारी ने बताया कि दूसरा कॉल डिस्कनेक्ट करने के लगभग 20 मिनट के बाद वॉट्सएप पर एक वीडियो आया। इसमें वहीं लड़की थी पहले वीडियो कॉल कर रही थी। यह एक अश्लील वीडियो था। इस वीडियो में रविनंदन का चेहरा भी लगाया गया था और साथ ही इस वीडियो के साथ एक मैसेज आया जिसमें लिखा था अगर चाहते हो कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न हो तो उसे 50 हजार रूपये दे दो। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम कर देंगे। इसके बाद ब्लैकमेकर ने चैट से वीडियो डिलीटठ कर दिया। रविनंदन तिवारी का कहना है कि प्रतिष्ठा बनाने में जीवन लग जाता है लेकिन कोई आपका सम्मान इस तरीके से भी बर्बाद करने के लिये तरीके ढूंढ सकता है यह सोच भी नहीं काता । रातभर नींद नहीं आयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *