ग्वालियर में युवक ने प्रेमिका को होटल बुलाकर कट्टे से मारी गोली
ग्वालियर. प्रेमिका की शादी किसी अन्य युवक से तय होने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के साथ ही खुद खुदकुशी करने का प्लान बना डाला। शनिवार की शाम युवती को मिलने के लिए शिंदे की छावनी स्थिति होटल हेवीटेड में बुलाकर कट्टे से गोली मार दी। युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है और युवक मेडिकल पर काम करता है। युवती को पेट में गोली लगने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद युवक पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घटना में उपयोग किया गया कट्टा बरामद कर लिया है।
एएसपी सतेंद्र तोमर ने बताया कि शनिवार शाम 7 बजे कंट्रोल रूम पर होटल में युवती को गोली मारने की सूचना मिली थी। तस्दीक के लिए डीएसपी विजय भदौरिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी युवक अमित सविता निवासी लक्ष्मीगंज को हिरासत में ले लिया। अमित ने बताया कि उसका युवती के साथ तीन साल से अफेयर है और वह शादी करने वाले थे, लेकिन परिजन ने युवती की शादी अन्य जगह तय कर दी। युवती की शादी 19 अप्रैल को है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को जब्त कर लिया है।

