Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में भैंस ने नई सड़क पर किया गोबर, नगर निगम ने मालिक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया

ग्वालियर. नगर निगम की तरफ से बनवाई जा रही नयी सड़क पर से जब भैंस गुजरी तो उसने वहीं पर गोबर कर दिया जिस पर ग्वालियर नगर निगम ने भैंस के मालिक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। जोनल ऑफिसर मनीष कन्नौजिया ने बताया कि डीबी सिटी तक जाने वाली रोड के नवीनीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान जब नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन विजिट करने आये तो उसी वक्त वहां से गुजर रही भैसों में से एक भैंस ने सड़क पर गोबर कर दिया। जिस पर कमिश्नर नाराज हो गए और उन्होंने तत्काल अधिकारियों को भैंस के मालिक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
डेयरी संचालक बेताल सिंह पर 10000 रु. का जुर्माना लगाया
कमिश्नर के आदेश के बाद नगर-निगम के अफसरो ने तत्काल भैंस के मालिक का पता लगाया और उसके घर पहुंच गए जहां डेयरी संचालक बेताल सिंह पर 10000 रु. का जुर्माना लगाया हालांकि बेताल सिंह ने भी गलती मानते हुए नगर निगम कार्यालय में जुर्माना जमा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *