Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में बेरोजगारों को ठगने जालसाज वेबसाइट से डेटा चोरी कर भेज रहे फिसिंग ई-मेल

ग्वालियर. यदि आप बेरोजगार हैं। अच्छे जॉब के लिए इंटरनेट की कई वेबसाइट पर बायोडाटा डाला है। अचानक आपको किसी MNC (मल्टी नेशनल कंपनी) में जॉब का ऑफर आता है, तो सावधान रहें। क्योंकि ऑनलाइन अचानक जॉब का ऑफर तोहफा के साथ धोखा भी हो सकता है। इंटरनेट पर ठगी करने वाले कई जालसाज युवा पढ़े-लिखे बेरोजगारों को इस तरह फिसिंग ई-मेल भेजकर ठग रहे हैं। यही कारण है कि ग्वालियर क्राइम ब्रांच की सायबर सेल ने इस तरह के जॉब ऑफर मेल या मैसेज से सावधान रहने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का मकसद ठगों के शिकार हो रहे युवाओं को बचाना है।

यह है कुछ मामले
केस-1
ग्वालियर के तानसेन नगर के रहने वाले शिवकुमार इंजीनियर कर चुके हैं। दो साल से अच्छे जॉब की तलाश में इंटरनेट पर कई वेबसाइट पर जॉब पाने के लिए बायोडाटा भेजा था। कुछ दिन पहले उनके पास MNC के नाम से कॉल आया। करीब 4 लाख रुपए का पैकेज के साथ जॉब ऑफर मिला। इसके बाद उनको ऑफर लेटर की कॉपी भेजी गई। फिर शिवकुमार को वेबसाइट के ई-वॉलेट 40 हजार रुपए पहली सैलरी के रूप में कमीशन मांगा गया था। इसके बाद शिवकुमार को संदेह हुआ। उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर सर्च किया, तो वहां भर्ती की जानकारी नहीं थी। इस पर कॉल करने वाले से पूछताछ की गई, तो उसने मोबाइल बंद कर लिया।

केस-2
ग्वालियर के रहने वाले आकाश जैन को भी इसी तरह कॉल आया। वह एमबीए कर चुके हैं। वह जॉब सर्च करते रहते हैं। उनसे भी एक जॉब हंट वेबसाइट के जरिए कुछ लोगों ने संपर्क किया और किसी तेल कंपनी में दुबई में मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में जॉब का ऑफर देकर ठगी का प्रयास किया, लेकिन छात्र ने समझदारी दिखाते हुए ऑफर लेटर भेजने वाले के मोबाइल एप पर कैश ट्रांसफर नहीं किया। वह समझ गया था कि कोई भी कंसल्टेंसी वेबसाइट इस तरह से पैसे नहीं मांगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *