ग्वालियर में बनी अवैध कॉलोनियों में नहीं मिलेगी मकान बनाने की मंजूरी
ग्वालियर. राज्य सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण का प्रावधान समाप्त करने के साथ ही 696 सूचीबद्ध अवैध कॉलोनियों के निवासियों पर एक बार फिर विकास कार्य और निर्माण मंजूरी का संकट गहरा गया है। ऐसी कॉलोनियों में स्थित प्लॉट पर निर्माण के लिये मंजूरी नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने दो वर्ष पूर्व 31 दिसम्बर 2016 तक बसाई गयी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी की थी।
अवैध कॉलोनियां सबसे ज्यादा ग्वालियर पूर्व
लश्कर पूर्व
यहां कुल 285 अवैध कॉलोनियां हैं। इनमें सूरी नगरए लोचन नगरए पारस विहारए सीताराम कॉलोनीए अनुपम नगर आदि शामिल हैं।
ग्वालियर
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों की संख्या 118 है। इनमें साकेत नगरए न्यू कुशल नगरए वैष्णवपुरमए हरिहर नगर सहित सागर ताल और उरवाई गेट के पास बस रहीं अवैध कॉलोनियां शामिल हैं।
ग्वालियर दक्षिण
164 अवैध कॉलोनियां में अयोध्यापुरीए साईं नगरए जागृति नगरए तीतुरिया कॉलोनी शामिल हैं।
ग्वालियर ग्रामीण
यहां कुल 123 अवैध कॉलोनियां हैं। साथ ही यहां ग्रामीण इलाका होने के कारण कॉलोनियों के नाम नहीं हैं।

