Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में पुलिस ने सड़क पर लड़कियों, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पकड़े, लगवाई उठक बैठक

ग्वालियर. पुलिस ने बाजार और भीड़-भाड़ के इलाकों व स्कूल कॉलेज तथा कोचिंग संस्थानों के बाहर बालिकाओं व महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्वालियर की महिला पुलिस की एक टीम ने ग्वालियर व्यापार मेले के झूला सेक्टर में महिलाओं व बालिकाओं से छेड़छाड़ वह कमेंट करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से एक दर्जन से अधिक युवकों को पकड़ा और उनसे कान पकड़ कर उठक बैठक भी लगवाई। इसके बाद पकड़े गए युवकों को मेला परिसर में बने थाने में लेकर पहुंचे और उन्हें फिर इस तरह हरकत नहीं करने की समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।

पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक
महिला पुलिस ने मेला से पकड़े गए मनचलों से सड़क पर ही उठक बैठक लगवाई है। जिससे सार्वजनिक रूप से वह महसूस करें कि उन्होंने लड़कियों से अभद्रता कर गलत किया है। इसके बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

कोचिंग-स्कूलों के आसपास भी तैनात रहेगी टीम
महिला पुलिस की एक टीम शहर के चर्चित व ऐसे स्कूल कॉलेज जहां असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा रहता है वहां सिविल ड्रेस में खड़े होकर मनचलों को पकड़ेगी और उनको सबक सिखाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *