Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में पुलिस थाना परिसर में घुसकर छात्रों को पीटा, पिस्टल अड़ाई, कार भी तोड़ी

ग्वालियर. कुछ छात्र जान बचाने के लिए पड़ाव थाना परिसर में घुस गए। बदमाश भी पीछे-पीछे थाना परिसर में पहुंचे। यहां छात्रों को पिस्टल अड़ाकर जमकर पीटा। इतना ही नहीं वहां उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती हमलावर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात की है। थाना परिसर से पहले झगड़ा गोविंदरपुरी में हुआ था। पर वहां से घायल छात्र ने कार दौड़ा दी। बदमाशों ने भी कार का पीछा किया तो घबराकर छात्र गाड़ी लेकर पड़ाव थाना पहुंच गया। इस हमले के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। हमलावरों का छात्र से क्या विवाद था यह भी पता नहीं चला है।

कार से उतरकर आधा दर्जन युवकों ने पिस्टल तान दी
शहर के लक्ष्मीगंज रहने वाला समर पाण्डे पुत्र अभिताभ पाण्डेय छात्र है। वह अभी नीट की तैयारी कर रहा है। सोमवार रात उसके दोस्त की शादी का कार्यक्रम मैगपाई रिसोर्ट में चल रहा था। तो समर भी अपने दोस्त दानिश के साथ शादी में शामिल होने के लिए आया था। शादी में रात बारह बजे तक रहने के बाद करीब साढ़े बारह बजे उसने दोस्त से विदा लेकर वापस घर आने के लिए निकला था। अभी वह गोविन्दपुरी के पास पहुंचे ही थे कि दो कारों से आए युवकों ने उन्हें रूकने को कहा तो उसने अपनी कार रोक दी। कार से उतरकर आए आधा दर्जन युवकों ने उन पर पिस्टल तान दी और झुमा-झटकी की तो समर ने कार दौड़ा दी। कार सवारों ने उनका पीछा किया तो पड़ाव पुल उतरने के बाद समर कार को लेकर पड़ाव थाने में घुस आया और कार सवार भी पीछे आ पहुंचे।

थाना में कार से खींचकर पीटा, कार फोड़ दी
कार सवार बदमाशों ने बगैर पुलिस के डर के पड़ाव थाना परिसर में ही छात्रों को कार से खींचा और बाहर लाकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने थाने में खड़ी उनकी कार की तोड़फोड़ कर दी। थाने में हंगामा देखते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी बाहर आए और हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश अपने वाहनों से भाग निकले।

बदमाशों की तलाश जारी
मामले का पता चलते ही थाना प्रभारी सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे और छतीसगढ़ और हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार की नाकाबंदी कराने के साथ ही गश्त पर निकले अफसर और जवानों को कारों व उसमें सवार बदमाशों को पकड़ने का टॉस्क दिया, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं आए। अब पुलिस कार के नंबरों से उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना
इस मामले में पड़ाव थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं हमलावरों की पहचान के लिए CCTV कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet cratosroyalbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet betpas goldenbahis holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet jojobet holiganbet neritking 1win teosbet casinomilyon holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş kingroyal kingroyal giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kingroyal güncel giriş holiganbet güncel giriş kulisbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş