LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में धूमधाम से मनी दीपावली, रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया आसमान

ग्वालियर. ग्वालियर में सोमवार को दीपावली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। शहर के लोगों ने अपने-अपने घर, प्रतिष्ठान में मां लक्ष्मी का पूजन कर दीप जलाए हैं। इसके बाद ग्वालियर का आसमान आतिशबाजी की रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आया है। देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लों के नुक्कड़ पर लोग एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आए हैं। शहर में स्थानीय नेताओं, मंत्रियों ने भी अपने समर्थकों के साथ दीप उत्सव मनाया है। सोमवार की सुबह से शाम तक शहर के बाजारों में भी खासी रौनक नजर आई है। किसी के साथ कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुश्तैद नजर आई ।
शहर में मुश्तैद रही पुलिस
दीपावली की खुशियों में कोई खलल न डाले इसके लिए ग्वालियर पुलिस पूरी तरह मुश्तैद नजर आई है। दीपावली पर बाजारों से लेकर शहर के नाकाबंदी पॉइंट और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा है। 112 अलर्ट पॉजिशन में खड़ी नजर आई हैं। पुलिस अफसरों को एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने सख्त हिदायत दी थी कि कोई भी परेशानी में मदद मांगता है तो तत्काल पुलिस पहुंचकर उसे प्राथमिक सुरक्षा मुहैया कराएगी।
इस बार दीपावली का त्योहार पांच दिवसीय न होकर छह दिवसीय है। सोमवार (20 अक्टूबर) को दीपावली मनाई जा रही है, लेकिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा नहीं होगी। बीच में एक दिन खाली है। बुधवार को गोवर्धन पूजा होगी। ग्वालियर के मुरार लालटिपारा स्थित गोशाला में विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया जा रहा है, जहां गांव के गांव एक साथ पूजन करते हैं। इसके बाद गुरुवार को भाईदूज का त्योहार बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *