ग्वालियर में टारगेट पर अवैध कॉलोनी बसाने वाले कॉलोनाइजर, कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन
ग्वालियर. मोटा मुनाफा कमाने के लिए अवैध कॉलोनी बसाने वाले कॉलोनाइजर्स अब आफत में आ सकते है। ऐसे कॉलोनाइजर अब प्रशासन के टारगेट पर है। अवैध कॉलोनी बसाने की ढेरों शिकायतें आने के बाद ऐसे कॉलोनाइजर की लिस्ट तैयार की गई है। प्रशासन ने ऐसे कॉलोनाइजर पर शिकंजा कसने की भी तैयारी शुरू कर दी है। कार्रवाई की सुगबुगाहट से कॉलोनाइजर्स में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
जुर्माना ठोका जाएगा
जमीन का डायवर्सन कराए बिना और अनुमति लिए बगैर कॉलोनी की निर्माण करने वालों पर सबसे पहले जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। इसको लेकर प्रशासन जल्द अपने एक्शन प्लान पर अमल करेगा। लाखों रुपए के जुर्माने के साथ-साथ अवैध कॉलोनी डवलप की जा रही जमीन को पुराने स्वरूप में लाने की कवायद भी की जाएगी।

