Latestराज्य

ग्वालियर में छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप, करने लगा ब्लैकमेल और टूटा शादी का रिश्ता

ग्वालियर. दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग के बाद छात्रा की सगाई तुड़वाने का मामला सामने आया है। घर में अकेली एक 18 वर्षीय छात्रा से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना का आरोपी ने वीडियो बना लिया, बदनामी के डर से छात्रा चुप रही तो आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। वह ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा का रिश्ता पक्का हो गया था। आरोपी उसकी होने वाली ससुराल पहुंचा। वहां अपने साथ संबंध होने की बात बताया और वीडियो दिखा दिया जिसके बाद उसकी सगाई भी टूट गई।

क्या है पूरा मामला
हस्तिनापुर के सिरसौद गांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा अभी तीन महीने पहले बालिग हुई है। कुछ महीने पूर्व जब छात्रा नाबालिग थी और एक दिन घर पर अकेली थी। उसी समय छात्रा के पड़ोस में रहने वाले वाला नरेश कुशवाह छत के रास्ते उसके घर में आ गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।दुष्कर्म के बाद छात्रा को धमकाया कि उसने उसका वीडियो बना लिया है। यदि उसने घटना का जिक्र किसी से किया तो वह उसे बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से रानी चुप रही। इसका आरोपी ने फायदा उठाया। आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। कई बार मिलने के लिए कहने लगा। छात्रा डरी सहमी रहने लगी। अभी उसके बालिग होने पर परिजन ने उसका रिश्ता पास के ही एक गांव में तय कर दिया। सगाई की तारीख निकाल रहे थे।

आरोपी ससुराल पहुंच बोला उससे मेरा चक्कर है
जब आरोपी को पता लगा कि पीड़ित छात्रा का रिश्ता पक्का हो गया है और जल्द ही सगाई भी होने वाली है। इस पर वह छात्रा की होने वाली ससुराल में पहुंचा। लड़की से उसके संबंध होने की बात बता दी साथ ही कुछ वीडियो भी दिखा दिए। जिससे उसकी काफी बदनामी हुई। इतना ही नहीं लड़के वालों ने हाल ही में तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया। जब यह बात छात्रा के घर पहुंची तो पीड़िता ने पूरी बात बताई। इसके बाद वह हस्तिनापुर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआरदर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *