Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में छत पर धूप ले रहे सेना के जवान पर बिजली का तार टूटकर गिरा, करंट से झुलसा हो गई मौत

ग्वालियर. मुरार छावनी लाल टिपारा इलाके में सेना के एक जवान के लिए हाईटेंशन लाइन मौत बनकर गिरी है। जवान नहाने के बाद छत पर धूप सेकने बैठा था तभी ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जवान के ऊपर गिर गया। तार के संपर्क में आते ही जवान बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मिलिस्ट्री हॉस्पिटल से शव को निरागनी में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
बदन सिंह लोधी 10 दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था। सुबह वह नहाने के बाद छत पर धूप ले रहा था, तभी तेज हवा चलने से छत से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर जवान पर आ गिरा। तार उसके सिर पर गिरा और वह बुरी तरह झुलस गया। कुछ देर छटपटाया और वहीं खामोश हो गया। परिजन को जब यह पता लगा तो लाइन से उसे डंडे से बाहर निकाला और तत्काल मुरार छावनी स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। तत्काल मामले की सूचना मुरार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि हादसा किन कारणों के चलते हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş