Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर पुलिस ने किशोरी के शव को चंबल में खूब तलाश, अब आरोपितों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

ग्वालियर. दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने वाले तीनों आरोपितों को आंतरी थाना पुलिस कल शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपित को सोमवार को किशोरी का शव बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया था। पुलिस तीन बार आरोपितों को इटावा के पास स्थित चंबल नदी से शव बरामद करने के लिए ले जा चुकी है। आरोपित निर्वस्त्र हालत में किशोरी का शव ट्रक पर से रजाई में लपेटकर फेंकना स्वीकार कर रहे है। पुलिस को आशंका है कि किशोरी के शव को चंबल के जलीय जीनों ने अपना आहार बना लिया है।

आंतरी थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि किशोरी का शव बरामद करने के लिए निरंतर कोशिश की जा रही है, लेकिन शव नही मिला है। चंबल शव फेंकने का बुधवार को रीक्रिएशन भी कराया था। पुलिस को अब तक की पड़ताल से मौके से मृतका मोबाइल, रजाई व ट्रक में से बाल बरामद कर चुकी है। पुलिस ने आरोपित की सुरागदेही पर मृतका के काले रंग की कुर्ती भी बरामद कर ली है।

यह है मामला
आंतरी थाना क्षेत्र में स्थित कछोआ गांव निवासी 14 साल की किशोरी को अजीत रजक बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपित किशोरी को दोस्त आकाश बघेल के ट्रक में बैठाकर ले गया। उनके साथ गोलू बघेल भी था। आरोपित ने दो दिन तक किशोरी को ट्रक में घूमाया। आरोपित अजीत ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। किशोरी के शादी के लिए दवाब डालने व घर वापस जाने की जिद्द करने पर आरोपित ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। और शव को इटावा के पास पुल से चंबल में फेंक दिया। आरोपित को आंतरी थाना पुलिस ने रविवार की सुबह डबरा से गिरफ्तार किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş