ग्वालियर-पचमढ़ी में रात का पारा 19° से नीचे पहुंचा
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर, पचमढी, रीवा और राजगढ में रातें सर्द होने लगी है। यहां रात का पारा 19 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। भोपाल-इंदौर में टेम्प्रेचर 21-22 डिग्री है। दिवाली तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रातें ठंडी हो जाएंगी। दूसरी ओर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 12 जिलों में अगले 2 दिन हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति रहेगी। लो प्रेशर एरिया और साक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से ऐसा होगा। 20 अक्टूब से सिस्टम की एक्टिविटी घटेगी और बारिश का दौर थम जाएगा।
इसलिए मौसम बदला रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी तटीय तमिलनाडु के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया है। यह आगे बढ़ेगा और डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन भी सक्रिय हैं।

