ग्वालियर चंबल में 17 से 18 अक्टूबर को बारिश
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में 17 से 18 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से होगा। इससे बाद ठंड का असर भी बढ जाएगा। बुधवार को भोपाल, इंदोर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर देखने को मिला। कई जगहों पर दिन का टेम्प्रेचर 35 डिग्री के पार ही रहा।

