LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

3 एटीएम से 67 लाख रूपये लूट ले गये बदमाश, 1 घंटा 47 मिनट में एसबीआई के 3 एटीएम को बनाया निशाना

ग्वालियर. बाहर के बदमाश कितने बेखौफ है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार’बुधवार की दरमियानी रात महज 1 घंटा 47 मिनट में ग्वालियर और मुरैना से एसबीआई के 3 एटीएम काटकर बदमाश 67.40 लाख रूपये ले गये। इस बीच वह ग्वालियर से मुरैना तक कई चौराहों और मुरैना टोल प्लाजा से भी निकले लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
बदमाशों को तलाश में पुलिस की 10 टीम जुटी
मुरैना-ग्वालियर में ताबड़तोड़ एसबीआई के 3 एटीएम काटकर 67 लाख रूपये निकालकर ले जाने वालों की तलाश में पुलिस की 10 टीम जुटी हुई है। 6 ग्वालियर तो 4 मुरैना की टीम है। घटना को लगभग 24 घंटे होने वाले है। ग्वालियर-मुरैना पुलिस को आशंका है कि यह कारनामा हरियाणा के पलवल के नूह मेवात के लुटेरों का है। हरियाणा के पलवल और मेवात में हर एटीएम मशीन को काटना और कैश निकालना जानता है। ग्वालियर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी की घटना में वहीं तरीका उपयोग में लाया गया है जो साल 2022 में मेवात के खुर्शीद की गैंग ने किया था। जब फरवरी 2022 में ग्वालियर-मुरैना पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन में मुठभेड के बाद उसे गिरफ्तार किया था। उसके गांव ने पुलिस को घेरकर फायरिंग की थी और इसके बाद अप्रैल में उसका गैंग ग्वालियर -झांसी हाइवे पर जौरासी से पकड़ाा गया था। अब फिर से पुलिस हरियाणा के नूह मेवात पर नजरें गढ़ा कर बैठी है।

ग्वालियर शहर में मुरार के एमएच चौराहा पर पहली वारदात हुई। एक दिन पहले ही बैंक ने ATM को भरा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ATM में 15 से 17 लाख रु. थे।

एटीएम लूटने का घटनाक्रम
रात 2.30 बजे मुरार के एमएच चौराहा स्थित एटीएम काटा
रात 3.30 बजे शब्दप्रताप आश्रम स्थित एटीएम काटा
तड़के सुबह 4 बजे मुरैना टोल प्लाजा पर दिखाई दी कार
तड़के सुबह 4.12 बजे मुरैना के जीवाजीगंज स्थित एसबीआई के 30 नवम्बर एटीएम पर
तड़के सुबह 4.17 बजे तक दिखाई यानी 5 मिनट में घटना को दिया अंजाम
एटीएम काटने का तरीका
ग्वालियर में 2 एटीएम से रकम निकालने के बाद कार सवार बदमाश मुरैना पहुंचे। यहां से वह जीवाजीगंज स्थित एसबीआई के 30 नम्बर एटीएम पर कार से उतरे और एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया और फिर गैस कटर से एटीएम को काटकर 14.36 लाख रूपये निकाल लिये। 5 मिनट में पूरी घटना को अंजाम देकर बदमाश घटनास्थल से भाग निकले। तीनों ही घटना को एक ही तरीके से अंजाम देने वाले बदमाश दिल्ली की तरफ भागे। ऐसा पुलिस का अनुमान है जांच में पता चला है कि तीनों एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं थे और सुरक्षा अलार्म भी नहीं बजा।

फर्जी नम्बर की कार से आये ATM  लुटेरे
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि एटीएम लुटेरे व्हाइट कलर की क्रेटा कार आये जिस पर ग्वालियर नम्बर डाला गया है। जब पुलिस ने इसकी पड़ताल की तो पता चला नम्बर एमपी07सीई 9004 तो फर्जी पाया गया है। यह कार राघवेन्द्र शर्मा पुत्र रामनारायण पुजारी, नोहारी कलां, शिवपुरी के नाम पर दर्ज है।

मुरैना टोल पर एक क्रेटा कार दिखी है। यही कार ग्वालियर में दोनों वारदातों वाली जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैप्चर हुई है।दिल्ली की तरफ भागे, मुरैना में भी वारदात

ग्वालियर में ATM काटकर लाखों रुपए कैश उड़ाने वाले बदमाश दिल्ली-हरियाणा की तरफ के हैं। जो कार ग्वालियर में वारदात के समय ATM के आसपास दिखी है, वही सुबह 4 बजे मुरैना टोल पर दिखी। इसके बाद मुरैना के जीवाजीगंज स्थित SBI के ATM को निशाना बनाया। इस ATM में 14 लाख रुपए थे। गार्ड ड्यूटी पर नहीं आया था। जिस मकान में एटीएम लगा है, उसके मालिक ने आज सुबह 9 बजे देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि CCTV फुटेज देख रहे हैं। एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनकी तस्दीक कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet matbet pusulabet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet padisahbet padişahbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet cratosroyalbet gameofbet romabet jojobet meritking holiganbet betgit 1win casinoroyal