Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर के स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए गाइडलाइन आ गई, गुटखा की पीक दीवार पर दिखी तो कट जाएंगे नम्बर

ग्वालियर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए गाइडलाइन आ गई है। नगर निगम ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के आधार पर तैयारियां शुरू कर दी है लेकिन इस बार सबसे ज्यादा परेशानी सर्विस आधारित फीडबैक में आएगी। कारण यह है कि सर्विस आधारित फीडबैक में न सिर्फ कचरे के निष्पादन को चार बिंदुओं में बांट दिया गया है बल्कि पान और गुटखा थूकने की वजह से दीवारों पर बने दाग धब्बे भी फीडबैक में शामिल रहेंगे। अधिकारी दीवारों पर लगे दाग हटवाने की प्लानिंग बनाने में लग गए है इसके बाद भी दाग धब्बे का यह बिंदू नंबर कम करा सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार स्वच्छता सर्वेक्षण में कुल 7500 अंक थे इसमें सर्विस के 3 हजार, सर्टिफिकेशन के 2250 और सिटीजन फीडबैक के 2250 अंक थे इन सभी में अब बढ़ोतरी की गई है।

इस तरह होगा अंकों का बंटवारा
स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए कुल अंक 9500 रहेंगे।
सर्विस के लिए 4525 अंक तय किए गए हैं।
सर्टिफिकेशन के लिए 2500 अंक निर्धारित हैं।
सिटीजन फीडबैक के 2475 अंक तय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming