Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर के मोहना में आधी रात 12 लाख की डकैती, गल्ला कारोबारी को हाथ-पैर बांधकर सरियों से पीटा

मोहना. आगरा-मुम्बई नेशनल हाईवे पर मोहना के दौरार गांव में आधी रात को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। जनपद सदस्य रह चुके भाजपा नेता व गल्ला कारोबारी के गोदाम पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशा छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और लाइट्स बंद कर व्यापारी को बंधक बना लिया। व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर उसकी सरियों, लाठियों से पिटाई की। व्यापारी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया। बदमाश व्यापारी की अलमारी से 12 लाख रुपए लूट ले गए। घटना शनिवार रात की है। बदमाशों के भागने के बाद व्यापारी ने हाथ-पैर खोले और छत से नीचे छलांग लगाकर पुलिस और परिजन को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। गोदाम पर पहुंचे बदमाशों की संख्या 4 बताई है जबकि 2 से 3 लोग बाहर भी हो सकते हैं।

क्या है पूरा मामला
मोहना के दौरार निवासी 50 वर्षीय सुरेश सिंह धाकड़ गल्ला कारोबारी है। आसपास के गांव से फसल खरीदकर वह मंडी में उसका सौदा करते है। सुरेश भाजपा नेता भी है और पिछले कार्यकाल में दौरार से जनपद सदस्य भी रह चुके है। दौरार में घर से करीब आधा किलोमीटर दूर उनका दो मंजिला मकान है जिसमें गोदाम भी बना रखा है। व्यवसाय का सारा लेन-देन सुरेश वहीं करते है और वहीं वह दिन भर रहते हैं। यहां दो चौकीदार भी रहते है। नरेश रजक और बालू रजक, लेकिन शनिवार को करीब 200 मीटर की दूरी पर एक जगह सरसों भरवाई थी इसलिए दोनों चौकीदारों को करोबारी ने वहां तैनात कर दिया था। गोदाम के दो मंजिला भवन में वह अकेले थे। शनिवार रात करीब 3 बजे कुछ बदमाशों ने छत के रास्ते कारोबारी के गोदाम पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने अंदर आते ही सबसे पहले पूरी बिजली सप्लाई काट दी इसके बाद सुरेश के कमरे में पहुंचे और उसे बंधक बना लिया।

जब तक रुपए नहीं बताए बेरहमी से पीटते रहे
बदमाशों ने सुरेश को कमरे में ही हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद उसके कमरे की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला तो सुरेश को पीटना शुरू कर दिया। बदमाश उसे सरियों, लाठियों से करीब एक घंटे तक बेरहमी से पीटते रहे। जब उसने बता दिया के अलमारी के पीछे थैले में कैश रखा है तो बदमाशों ने उसे छोड़ा। गोदाम से 12 लाख रुपए बदमाशों ने लूटे हैं। ढाई लाख रुपए पहले के रखे थे और 9 लाख रुपए शनिवार को बेची सरसों के रखे थे।

एक मंजिल छत से कूदकर बचाई जान
जब बदमाश लूटपाट करने के बाद जाने लगे तो बाहर से कुंडी लगा गए थे। व्यापारी ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और एक मंजिल छत से बाहर मैदान की तरफ कूद गए। इसके बाद कुछ ही दूरी पर घर और पुलिस को सूचना दी। कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि सभी चेहरे पर नकाब पहने थे और लाइट बंद कर दी थी। उम्र 25 से 30 साल के लगभग थी। अंदर कमरे में चार बदमाश थे। दो के पास कट्‌टा था, दो लाठी और सरियों से उसे पीट रहे थे। बदमाशों के कुछ साथी बाहर भी हो सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet