Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर के डिप्टी कलेक्टर सहित पूरा परिवार घायल, ट्रक को ओवरटेक करते में स्कार्पियो पलटी

छतरपुर. ग्वालियर से बागेश्वरधाम में दर्शन के लिए गए डिप्टी कलेक्टर डा. संदीप खेमरिया की स्कार्पियो आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। हादसे में डिप्टी कलेक्टर, उनकी पत्नी, दो वर्ष की बेटी, गनमैन, रीडर और चालक घायल हैं। हादसा मंगलवार देर रात नौगांव थाना क्षेत्र में चौबारा ओवरब्रिज के पास हुआ। डिप्टी कलेक्टर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। बाकी लोगों को प्राइमरी इलाज के बाद घर जाने दिया गया है।

ओवरटेक के दौरान स्कार्पियो ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई
ग्वालियर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डा. संदीप खेमरिया पुत्र ओमप्रकाश खेमरिया नए वर्ष पर नई स्कार्पियो से पत्नी शैलू खेमरिया, दो साल की बेटी, गनमैन प्रमोद शर्मा, रीडर जय सिंह, चालक श्रीनाथ मिश्रा के साथ बागेश्वरधाम दर्शन करने के लिए गए थे। देर शाम डिप्टी कलेक्टर खेमरिया दर्शन कर वापस ग्वालियर लौट रहे थे। झांसी-खजुराहो फोरलेन हाइवे पर चौबारा ओवरब्रिज के पास ट्रक क्रमांक एचआर टी 69 ई 3049 को चालक श्रीनाथ मिश्रा ने ओवरटेक किया ओवरटेक के दौरान स्कार्पियो ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक स्कार्पियो को नियंित्रत नहीं कर सका। इससे स्कार्पियो तीन पलटी खाकर फोरलेन पर ही उल्टी हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पडे। लोगों ने स्कार्पियो में फंसे डिप्टी कलेक्टर, उनकी पत्नी, बेटी और बाकी के लोगों को बाहर निकाला। नौगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहंुचकर एंबुलेंस की मदद से सभी को नौगांव अस्पताल के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *