गुप्तेश्वर मंदिर के जंगल में महिला की गला रेतकर हत्या, 10 वर्ष पूर्व पति की विस्फोट में हुई थी मौत
ग्वालियर. गुप्तेश्वर पहाड़ी स्थित मंदिर के जंगल में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। महिला को रात 10 बजे तक घर में देखा गया था। रविवार की सुबह वह गायब मिली। परिजन अभी तलाश कर ही रहे थे कि तभी जंगल में एक महिला का शव पड़ा होने की खबर मिली। पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के परिजन ने उसकी शिनाख्त सविता उर्फ पपती बंजारा के रूप में की है। जिस तरह का घटनास्थल है उससे साफ है कि महिला शौच के बहाने किसी के बुलाने पर जंगल में पहुंची थी। जहां पर उसकी हत्या कर दी गयी है और यह ीाी हो सकता है कि वह शौच के लिये जा रही थी और पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी ने हमला कर दिया। महिला को पड़ोस में रहने वाले एक जाट व उसके देवन ने हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बेटे का जन्मदिन है 11 मार्च को
मृतका के परिजन ने बताया कि सविता अपने बच्चों से बेहद प्यार करती थी। 11 मार्च को सविता के बेटे का जन्मदि है। बेटे के बर्थडे वह समारोह करने वाली थी जिसके लिये वह तैयारी कर रही थी। मेहमानों की लिस्ट भी बना ली थी। लेकिन यह नहीं पाता था िकवह स्वयं ही जिन्दा नहीं बचेगी।

