गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को ब्लॉक किया तो लगा दी आग खड़ी गाडियों में, सिटीसेंटर के राजकमल अपार्टमेंट का है
ग्वालियर. एक सनकी बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसने 5 दिन पहले सिटीसेंटर स्थित कैलाशबिहार के राजकमल अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाडि़यों में आग लगा दी थी। घटनास्थल पर मिले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कार की पहचान कर पुलिस इस सनकी प्रेमी तक पहुंची। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। उसने उसे ब्लॉक कर दिया। बहुत रिक्वेस्ट की लेकिन वह अन ब्लॉक नहीं कर रही है। गर्लफ्रेंड की अकड़ निकालने के लिये यह काण्ड किया था। आरोपी पार्किंग में खड़ी गर्लफ्रेंड की स्कूटी ही जलाना चाहता था। लेकिन आग इतनी जबरदस्त वहां खड़ी गाडि़यां भी जल गयी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
क्या है मामला
शहर के सिटी सेंटर पटेल नगर में राजकमल अपार्टमेंट है। इसकी पार्किंग में 7 व 8 सितंबर की दरमियानी रात आग लगी थी। जिसमें 6 से सात गाड़ियां जलकर राख हो गई थीं। फायर बिग्रेड ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक दृष्टि में आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने जब अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो कहानी कुछ और ही निकलकर आई। एक व्यक्ति बोतल लेकर अंतर जाता हुआ दिखाई दिया और बाहर निकलकर भागता हुआ नजर आया। यह युवक कार में सवार होकर भागा था। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और आगजनी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
गर्लफ्रेंड की अकड़ खत्म करने के लिये जलाई स्कूटी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजकमल अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है और वह नाराज हो गयी उसे ब्लॉक कर दिया है। कई बािर रिक्वेस्ट की। लेकिन वह नहीं मानी। उसकी अकड़ निकालने के लिये प्लानिंग की और पार्किंग में खड़ी उसकी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे उसकी अकड़ निकल जाये और उसे अनब्लॉक कर दें, पर आग इतनी फैल गयी कि वहां और गाडि़या भी चपेट में आ गयी। पुलिस ने उसे बताया कि फायर बिग्रेड जरा भी देर से पहुंचती तो पूरी अपार्टमेंट में आग फैल सकती थी।पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस कार मालिक के पास पहुंची तो पता चला कि कार को संजय पुत्र नरेन्द्र किरार निवासी गुढ़ी-गुढा का नाका लेकर गया था। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसकी तलाश की और दो दिन की मशक्कत के बाद उसे संजय पुलिस के हाथ लग गया है। आरोपी ने बताया कि वह बिना बताए कार लेकर आया था।

