गणतंत्र दिवस पर सैंट्रल जेल 12 कैदी आजाद
ग्वालियर. गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर के सैट्रल जेल से 12 कैदियों को आजाद किया गया है। इनमें 11 पुरूष और एक महिला कैदी भी शामिल है। सभी कैदियों को उनके अचछे व्यवहार के कारण चुना गया है। जेल से बाहर निकलते ही कैदियों की आंखें अपने परिजनों को देखकर आंखें नम हो गयी।
जेल प्रबंधन के विदित सरवड्या ने झण्डावंदन के बाद सभी कैदियों को माला पहनाई और भोजन के पैकेट के साथ मेहनताना भी दिया। इस बीच कैदियों ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया। अपराध पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने भविष्य में अपरध न करने का संकल्प लिया और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सम्मानजनक जीवन जीने का वादा किया।
रिहा किए गए कैदियों में रमेश मीणा, मगलिया जाटव, नरेंद्र यादव, धर्मेंद्र, माधव यादव, बल्ली तोमर, अखिलेश यादव, इंदर सिंह राजपूत, हेमचंद पाठक, धनीराम, संगम जाटव और बलविंदर कौर शामिल हैं। जेल प्रशासन ने सभी को समाज में पुनर्वास के लिए प्रेरित किया और बेहतर भविष्य की कामना की।

