क्रिकेटर युवराज सिंह अरेस्ट
हिसार. सोशल मीडिया पर अनुसूचित जाति के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में हांसी पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी 2019 के एक मामले में हुई जिसके कुछ देर बाद ही युवराज को हाई कोर्ट के निर्देशानुसार औपचारिक बेल मिल गई। अब युवराज सिंह के खिलाफ हांसी पुलिस अदालत में चालान पेश करेगी। पुलिस ने पूरे मामले को गुप्त रखा हालांकि इसका खुलासा हो गया।
हांसी पुलिस के पीआरओ सुभाष कुमार ने बताया कि युवराज सिंह को कल गिरफ्तार किया गया था और उन्हें तफ्तीश में शामिल करते हुए बयान भी दर्ज किए है, डीएसपी विनोद शंकर ने युवराज सिंह से पूछताछ की है। मामले के शिकायतकर्ता रजत कल्सन के अनुसार हांसी पुलिस ने युवराज को हिसार स्थित पुलिस विभाग के गजेटेड ऑफिसर मैस में बैठाकर पूछताछ की और बाद में हाई कोर्ट के निर्देशानुसार ऑपचारिक जमानत पर छोड़ा गया और उन्होंने हरियाणा पुलिस द्वारा पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप लगाए है।

