Latestराज्यराष्ट्रीय

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली लड़की गिरफ्तार, क्लब में मारपीट की

मुंबई. टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। वहीं, उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया। वाकया मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल के पास का है। पुलिस ने सपना गिल नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सपना एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।

शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की
वायरल वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिस वाले नजर आ रहे हैं। शॉ किसी से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। लड़की और उसके साथी का कहना है कि वह भी पार्टी करने ही गए थे, लेकिन शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। लड़के ने कहा कि वह शॉ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी शॉ ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया। वहीं सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर अपनी क्लाइंट के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है।

पृथ्वी के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
मुंबई पुलिस के DCP अनिल परासकर ने बताया कि पृथ्वी के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें सना उर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है। इन पर पृथ्वी के दोस्त की कार का शीशा तोड़ने और मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस दौरान शॉ कार में ही मौजूद थे। आरोपियों पर शॉ के दोस्त ने अपनी कार का पीछा करने, मामले को दबाने और झूठा केस बनाने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। सपना गिल को पुलिस ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। सपना का मेडिकल कराया गया है और उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। परासकर ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet